नपा करती रही तैयारी, विधायक ने शुरू कराया सैनिटाइजेशन

नपा करती रही तैयारी, विधायक ने शुरू कराया सैनिटाइजेशन

उन्नाव शहर व गंगाघाट नगर पालिका क्षेत्र को सैनिटाइज कराने का बीड़ा सदर विधायक ने उठा लिया है। इसी के चलते मंगलवार को मंडी समिति से सदर विधायक ने ट्रैक्टर में फिट प्रेशर मशीन को रवा

उन्नाव : स्वच्छता अभियान में शहर की किरकिरी करा चुका नगर पालिका प्रशासन आपदा के वक्त भी नहीं चेता। लॉकडाउन शुरू होने के दिन ही उसके द्वारा शहर को सैनिटाइज कराने की योजना तैयार की पर छह दिन गुजरने के बाद भी वह कागजों तक ही सीमित है। सैनिटाइजेशन के लिए आठ हजार लीटर एचसीएल (हाइड्रो क्लोरिक एसिड) अब तक नहीं पहुंच सका। लगातार विलंब होता देख सदर विधायक द्वारा खुद से उन्नाव और शुक्लागंज को सैनिटाइज कराने का काम शुरू करा दिया गया।
नगर पालिका प्रशासन अभी तक शहर को सैनिटाइज नहीं करा सकी है। केवल कागजों पर योजना बन रही है। आठ हजार लीटर एचसीएल आना था जो अभी तक नहीं आ सका। ऐसे में सदर विधायक ने शहर को सैनिटाइज करने की शुरुआत मंगलवार को कर दी। पहले मंडी समिति से मशीन लगे ट्रैक्टर को रवाना किया। इसके बाद मशीन से बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा और गांधी नगर तिराहा को सैनिटाइज किया गया। इसके बाद तीन वाहनों को शहर के विभिन्न वार्डों में सैनिटाइजेशन के लिए रवाना किया गया तथा दो वाहन गंगाघाट के लिए भेजे गए। सैनिटाइजेशन के दौरान विधायक ने खुद प्रेशर मशीन हाथ में लेकर चलाई।
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर मंगलवार को शुक्लागंज में सैनिटाइजेशन का काम शुरू किया गया है। पूरे नगर को सैनिटाइज करने के लिए दो प्रेशर मशीन लगाई गई हैं। सैनिटाइजेशन का काम राजधानी मार्ग स्थित श्री दुर्गा मंदिर से शुरू कराया गया। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने राजधानी मार्ग से कराया सैनिटाइजेशन का शुभारंभ कराया। उन्होंने बताया कि पालिका परिषद के सभी 28 वार्ड सैनिटाइज कराए जाएंगे। दो प्रेशर मशीन पूरे नगर के सभी वार्डों में जाकर सैनिटाइजेशन का कार्य करेंगी। कोई भी वार्ड छूटने न पाए इसके लिए सभासदों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि कई-कई बार हर वार्ड व प्रमुख मार्गों को सैनिटाइज कराया जाएगा। सैनिटाइजेशन के लिए केमिकल, ब्लीचिग पाउडर व पानी का प्रयोग हो रहा है। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

अपना जिला उन्नाव आपका स्वागत करता है।