उन्नाव: दुकानदार को पीटा, आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, एसपी ने की कार्रवाई
उन्नाव जिले के असोहा में किराना दुकानदार द्वारा अधिक रेट पर सामान बेचने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार से गाली-गलौज की और थाने ले जाकर पीटा। पिटाई से हालत बिगड़ने पर
दुकानदार को सीएचसी पहुंचाया, जहां से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
परिजनों ने ट्रॉमा सेंटर न ले जाकर उसका निजी अस्पताल में इलाज कराया और एसपी से थाना पुलिस द्वारा की गई ज्यादती की शिकायत की। एसपी ने थाना के एसएसआई व दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।
मूलरूप से औरैया सदर तहसील के निवासी अवनीश दुबे पिछले पांच वर्ष से अपनी ससुराल असोहा के नेवादा गांव में दीपू श्रीवास्तव के घर किराये का मकान लेकर रह रहा है। इसी मकान में वह किराना की दुकान चलाता है। 27 मार्च को असोहा पुलिस को सूचना मिली कि अवनीश अधिक मूल्य पर सामान बेच रहा है।

सूचना पर थाने से दरोगा ओमप्रकाश द्विवेदी अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और अवनीश को कालाबाजारी पर फटकार लगाई तो दुकानदार ने भी गाली-गलौज की, इस पर आरोप है कि पुलिस उसे थाने ले गई और वहां उसकी पिटाई की गई।
जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे पहले सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर न ले जाकर परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और एसपी विक्रांतवीर से मिलकर पुलिस के उत्पीड़न की जानकारी दी।
एसपी ने प्रारंभिक जांच के बाद थाने के एसएसआई राजेश कुमार, दरोगा ओमप्रकाश द्विवेदी, हेड कांस्टेबल अनिल श्रीवास्तव, सिपाही मोहित, रोहित, सुशांत, रोशन व पंकज को लाइन हाजिर कर दिया।

No comments:
Post a Comment
अपना जिला उन्नाव आपका स्वागत करता है।